फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटने से मची भगदड़, गृहस्वामी झुलसा

Sun, 16 Oct 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
सिलेंडर फटने से जला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पनवाड़ी ग्राम बैंदो में सिलेंडर फटने से भगदड़ मच गई और मकान में आग लग गई। इससे परिवार के लोगों ने घर के बाहर भाग कर जान बचाई। धू-ध्ंाू जलता मकान देखकर लोग आग बुझाने में जुट गए। आग पर काबू न होता देख ग्रामीण सिलेंडर फटने के डर से भाग गए। जोरदार धमाके से सिलेंडर फट गया, जिससे गृहस्वामी झुलस गया। ग्राम बैंदो निवासी पुष्पेंद्र पुत्र रामेश्वर कुशवाहा की अटारी में भरा सिलेंडर रखा हुआ था। सिलेंडर लीक होने से कच्चे मकान में गैस फैल गई। इसकी भनक घर वालों को नहीं लगी। शनिवार की रात पुष्पेंद्र ने जैसे ही डिब्बी जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई सिलेंडर ने आग पकड़ ली। कच्चे घर में आग लगने से भगदड़ मच गई। इस दौरान जोरदार धमाके से सिलेंडर फटा और पुष्पेंद्र कुशवाहा झुलस गया। घर के अन्य लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मकान में आग लगने की खबर ग्रामीणों ने पुलिस को दी। लेकिन न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही फायर ब्रिगेड। सिलेंडर के टुकड़े गांव में दूर दूर तक जाकर गिरे। रात का समय होने से कोई हताहत नहीं हुआ। मकान में आग लगने से गृहस्वामी का सबकुछ जलकर बर्बाद हो गया। पुलिस के और दमकल विभाग की गाड़ी न पहुंचने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें