कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला अलीपुरा में रोशनी के लिए जलाए गए दीपक से कपड़ों में आग लग गई। इसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। उसे बचाने में पति बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
मोहल्ला अलीपुरा निवासी राजकुमारी (30) पत्नी जयसिंह कुशवाहा गुरुवार की रात परिवार सहित घर पर थी। बिजली जाने के बाद राजकुमारी ने रोशनी के लिए दीपक जला दिया।
रात में परिवार के सभी सदस्य अलग अलग चारपाई में सो गए। तभी दीपक की लौ से चरपाई के कपड़ों में आग लग गई। महिला के शरीर में आग लगने पर चीख पुकार सुन परिजन जाग गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग बुझाते में पति जयसिंह भी झुलस गया।