पत्रकारों से बातचीत करते महोबा में एक कार्यक्रम में आए बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र क
- फोटो : पत्रकारों से बातचीत करते महोबा में एक कार्यक्रम में आए बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। संवाद
महोबा। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सात नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा उत्तरप्रदेश से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य देश के हिंदुओं को एक मंच पर लाना है। बताया कि यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि हिंदू जागरण का राष्ट्रव्यापी अभियान होगा।
बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर रविवार को एक निजी कार्यक्रम में हेलीकॉप्टर से महोबा के पसवारा गांव पहुंचे। उन्होंने क्रशर प्लांट का उद्घाटन किया। कहा कि अब वह उत्तरप्रदेश में अधिक समय बिताएंगे। उन्होंने हिंदुओं को संगठित करने और भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भारत ने यह संदेश दे दिया है कि अगर कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं। पं. धीरेंद्र शास्त्री के पसवारा गांव पहुंचते ही उनके दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पीठाधीश्वर के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी। इस मौके पर सौरभ शर्मा के अलावा तमाम भक्त मौजूद रहे।