फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडर ब्रिज में भरा पानी, आमजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। रेलवे के अंडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे किसानों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

मजबूरन रेलवे लाइन से ही लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। इलाकाई लोगों का आरोप है कि रेल प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था नहीं कर रहा है।
बता दें कि कस्बा जैतपुर के आगे कुलपहाड़ मार्ग पर पक्षी विहार के रास्ते में रेलवे का अंडरपास बना है। हाल ही में हुई बारिश के कारण वहां अभी भी तीन फीट तक पानी भर गया है। पूर्व में जलभराव की स्थिति में पानी पंपसेट से निकाल दिया जाता था, लेकिन अब उक्त व्यवस्था खत्म हो गई है जिससे अंडरपास में जलभराव बान हुआ है।
विज्ञापन

जैतपुर के घुसियाना पुरा निवासी हरगोविंद यादव, देव सिंह यादव, गोविंदास कुशवाहा, कालूराम अहिरवार, धनीराम अहिरवार, ओमप्रकाश रैकवार, सरवन लाल का कहना है की अंडर पास के जलभराव के कारण जानवरों का भी खतरा बना रहता है, क्योकि जंगल की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद हो जाता है। किसान भी खेतों तक पहुंचने के लिए क्रासिंग से होकर गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें