फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अर्जुन बांध से नहरों का संचालन शुरू, 40 गांवों के किसानों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। रबी फसल के पलेवा के लिए परेशान किसानों को राहत मिली है। नहरें न खोले जाने से सिंचाई के लिए भटक रहे किसानों की समस्या को उठाया गया था। जिसके बाद हरकत में आए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अर्जुन बांध से निकली नहरों में गुरुवार से पानी छोड़ दिया। जिससे अब क्षेत्र के करीब 40 गांवों के किसान नहरों के माध्यम से खेतों की सिंचाई और पलेवा कर सकेंगे।
सिंचाई विभाग ने रबी फसल की सिंचाई के लिए सात नवंबर से नहरें खोले जाने की बात कही थी। बावजूद इसके तय समय-सीमा में विभाग की ओर से नहरें नहीं खोली गईं। जिससे रबी फसल की पलेवा की तैयारी में जुटे किसान परेशान थे। इसे कृषि कार्य प्रभावित होता रहा। किसानों की इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने नौ नवंबर के अंक में पलेवा के समय हो रही सिल्ट सफाई, नहरें खोलने का दावा हवा-हवाई शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर छपने के बाद सिंचाई विभाग के अफसरों की नींद टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में चरखारी ब्लॉक में स्थित अर्जुन बांध की नहर का संचालन शुरू कराया। नहर का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के करीब 40 गांवों के किसानों को रबी फसल का पलेवा करने में आसानी होगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही अन्य बांधों से भी नहरों का संचालन शुरू कराया जाएगा। अर्जुन बांध प्रभारी भूपत विश्वकर्मा ने बताया कि नहरों में पानी छोड़ा गया है। एक जनवरी तक नहरें चलाई जाएंगी। किसानों को सिंचाई के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें