महोबा। राजस्व वसू्ली में लापरवाही पर कार्रवाई होगी। डीएम ने बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक करने के निर्देश विभागों को दिए हैं।
जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व, वाणिज्य कर, स्टांप रजिस्ट्रेशन, आबकारी, मनोरंजन, विद्युत, नगर निकाय, बचत विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, खनिज, वन आदि विभागों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित विभागों को वसूली बढ़ाने तथा बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आर.एस वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिशिर कुमार, एसडीएम चरखारी पियूष जायसवाल, एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी एम. पी. सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य 18 अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी। जिसको लेकर सभी विभाग से महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों की रिपोर्ट तलब की है। (संवाद)
डा. भीमराव आंबेडकर जयंती की तैयारी
महोबा। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष सियाराम वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी का जन्मोत्सव आल्हा चौक में धूम धाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह सात बजे से प्रारंभ होंगे। (संवाद)