फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वार्ड फुल, एसएनसीयू में 20 बेड बढ़ाए गए

विज्ञापन
एसएनसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले में वायरल फीवर, डेंगू पहले से ही कहर बरपा रहे हैं। वहीं अब बच्चों में निमोनिया भी कहर बरपा रहा है। पचास बेड का वार्ड फुल हो जाने पर 20 बेड का वार्ड बढ़ाया गया है। वार्ड में बुखार व निमोनिया से पीड़ित 50 से ज्यादा बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में वायरल बुखार व बीमारी से अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब निमोनिया बुखार का कहर बच्चों में देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड फुल हो गया।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना जुकाम, बुखार, खांसी और निमोनिया के बच्चे आ रहे हैं। बच्चों के लिए बना 50 बेड का वार्ड फुल हो गया है। जिसमें 20 बेड बढ़ा दिए गए हैं। सभी बच्चों को निमोनिया नहीं हैं। बच्चों को उपचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें