फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज चढ़ने के साथ बूथों पर बढ़ती गईं मतदाताओं की कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जोश और उत्साह से लबरेज युवाओं, महिलाओं व वृद्धों ने पहले मतदान करने का संकल्प पूरा किया। जिले की दो विधानसभा क्षेत्र महोबा सदर व चरखारी सीट के लिए मतदान को लेकर सुबह 6.30 बजे से ही मतदाता बूथों पर पहुंचे। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा वैसे-वैसे बूथों पर मतदाताओं की कतारें बढ़ती गईं। तेज धूप भी मतदाताओं का हौसला नहीं डिगा सकी। अधिकांश बूथों पर छाया की व्यवस्था न होने पर भी मतदाता घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिले की दोनों विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान हुआ। उत्साह ऐसा दिखा कि सुबह 6:30 बजे ही कई बूथों पर मतदान के लिए मतदाता खड़े नजर आए। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जैसे-जैसे धूप चटक होती गई तो मतदाताओं की संख्या भी बढ़ती गई। दोपहर एक बजे 50 फीसदी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। कुछ बूथों पर धीमा मतदान होने से मतदाताओं को परेशानी हुई। शाम होते ही बूथों पर मतदाताओं की संख्या एक बार फिर बढ़ गई।
सुबह 6:30 बजे प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुरा बूथ पर दस से अधिक मतदाता वोटिंग शुरू होने का इंतजार करते नजर आए। सात बजे तक बूथ पर महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या 50 पहुंच गई। मतदान करने आए सीमा व युवक प्रमोद ने बताया कि उन्होंने पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लिया था। ऐसे में वह सबसे पहले मतदान करने आए हैं।
विज्ञापन

सुबह 7:30 बजे प्राथमिक विद्यालय पचपहरा में महिला व पुरुष मतदाताओं की लंबी कतारें लगी नजर आईं। लाइन में लगे युवा व बुजुर्ग मतदाताओं ने वोटर पर्ची दिखाकर वोट डालने को लेकर उत्साह दिखाया। वृद्ध कल्लू यादव ने पूछने पर बताया कि ऐसा मौका रोज नहीं आता। वह नित्यक्रिया करने के बाद सबसे पहले बूथ आए हैं। नंबर आने पर मतदान करेंगे।
सुबह 9:00 बजे कंपोजिट विद्यालय रैपुराकलां में सूरज चढ़ने के साथ बूथ पर लंबी कतारें लग गईं। एक-एक लाइन में 50 से 100 की संख्या में मतदाता लाइन में लगे नजर आए। मतदान करने आए बिहारीलाल, हरकुंवर ने बताया कि वह आठ बजे ही बूथ पर आ गए थे लेकिन भीड़ बढ़ने से उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। वोट डालने के बाद ही घर जाकर कोई अन्य कार्य करेंगे।
सुबह 11 बजे करहरा कलां में बनाए गए मॉडल बूथ पर अव्यवस्थाएं नजर आईं। मुख्य गेट पर सजावट तो की गई लेकिन अंदर छाया तक की व्यवस्था नहीं दिखीं। तीखी धूप के बीच मतदाता लंबी-लंबी कतारों में लगे रहे। खड़े-खड़े कुछ मतदाताओं को थकान महसूस होने पर वह अपनी लाइन में नीचे बैठ गए। तीखी धूप के बीच खुले में बैठीं आशा ममता, सुमन व विमला ने छाया की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें