फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर से चलेगा मतदाता पुनरीक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मतदाता सूची में यदि आपका नाम अब तक नहीं जुड़ा है तो अभी मौका है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक नवंबर से संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। इस दौरान युवा मतदाता बनने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 1 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। पूरे माह तक चलने वाले अभियान में नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाएगा। साथ ही जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गयी है या जिनका निवास स्थान बदल गया है, ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे सम्बंधित जानकारी
मतदाता हेल्पलाइन 1950 व पोर्टल की वेबसाइट www.voterportel.eci.gov.in या www.nvsp.in पर प्राप्त की जा सकती है। पोर्टल, मोबाइल एप या ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। जो लोग एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे हैं, ऐसे लोग तत्काल अपना पंजीकरण कराएं। यदि हाल ही में किसी ने घर बदला है तो इसके अपना पता अपडेट कर सकते हैं। मतदाता पहचान पत्र में यदि कोई त्रुटि है तो उसे सही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें