फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से बूथ पहुंच घायल युवक ने किया मतदान

सार

पीजीआई लखनऊ से छुट्टी होने के बाद सबसे पहले बूथ पहुंचा अखिलेश
विज्ञापन
एंबुलेंस से उतरकर ट्राई साइकिल से वोट डालने जाता घायल युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर (महोबा)। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। इसकी अहमियत को समझकर कस्बा श्रीनगर निवासी अखिलेश वर्मा ने एक दिन पहले पीजीआई लखनऊ से छुट्टी कराई और घायल अवस्था में एंबुलेंस से लौटते समय पहले बूथ पहुंच मतदान किया। युवक का जज्बा देखकर लोग कायल हो गए।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला बड़ापुरा निवासी अखिलेश वर्मा पुत्र योगेंद्र एक सप्ताह पहले बाइक से कस्बा कुलपहाड़ जा रहा था। तभी रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़त हो गई थी। दुर्घटना में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ ले गए। जहां भर्ती कर युवक का इलाज चलता रहा। 30 अप्रैल को युवक की छुट्टी होनी थी लेकिन परिजनों ने मतदान होने के चलते सोमवार को ही छुट्टी करा ली। एंबुलेंस से घर वापस लौट रहे घायल युवक ने गाड़ी को मतदान केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर के बाहर रुकवाया और ट्राई साइकिल में बैठकर बूथ में पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद युवक अपने घर गया। मतदान की अहमियत और घायल होने के बाद भी वोट करने का जोश देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा था। युवक ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व में मतदान को लेकर वह एक दिन पहले छुट्टी कराकर आए और वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें