फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः महोबा में पोलिंग पार्टियों से भरी बस में दौड़ा करंट, तीन झुलसे

Sun, 28 Apr 2019 11:54 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

यूपी के महोबा जिले में सोमवार के मतदान के लिए रविवार सुबह रवाना हुईं पोलिंग पार्टियों में से एक की बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। छत से तार छूते ही बस में करंट दौड़ गया। झटके लगते ही मतदान कर्मी आनन-फानन बाहर कूदे, लेकिन इस बीच तीन कर्मचारी खासे झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट पर सोमवार को मतदान कराने के लिए रविवार को पॉलिटेक्निक परिसर से पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया गया था। मतदान कार्मियों को ले जा रही गाड़ियों में से एक बस की छत गांव नहदौरा के मोड़ पर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। तेज करंट से बस का एक टायर फट गया। बस रुकते ही कर्मचारी भगदड़ जैसी स्थिति के बीच बस से बाहर निकले। करंट लगने से राजकिशोर मिश्रा, महेंद्र कुमार, महाराज सिंह झुलस गए। बस से कूदने में कुछ चोटिल भी हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। 

इस बस में कबरई ब्लाक के पोलिंग बूथ सुनैचा, कैमाहा, बघवा खोड़ा, बीला उत्तर की चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारी सवार थे। बस में कुल मतदान कार्मिकों की संख्या 50 थी।मतदान कर्मचारियों की बस करंट की चपेट में आ जाने की जानकारी से जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। डीएम सहदेव, एसपी स्वामीनाथ व अन्य प्रशासनिक अधिकारी कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गए। झुलसे कर्मियों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ शेष कर्मचारियों को दूसरे वाहन से बूथों के लिए रवाना किया गया। झुलसे तीन कर्मचारियों के स्थान पर रिजर्व स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें