फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम व हर्षोल्लास से मनी स्वामी विवेकानंद की जयंती

विज्ञापन
चित्र पर पुष्प अर्पित करते बुंदेली समाज के लोग। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिले भर में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अमेरिका व यूरोप में भारत की छवि को निखारा और हिंदुत्व का पाठ दुनिया भर को पढ़ाया। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

सिद्ध बाबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने कहा कि विवेकानंद ने छोटी सी जिंदगी में बड़े काम किए इसलिए उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में महंत रामदास त्यागी, गया प्रसाद, अवधेश गुप्ता, संतोष पटैरिया, पंकज चौरसिया, पवित्र पाटकार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
राठ रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड प्रवक्ता रामस्नेही राजपूत ने उनके बताए मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। प्रबंधक राजेंद्र कुमार साहू ने विवेकानंद के विद्यार्थी जीवन के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मानसिंह निराला, सुदर्शन गुप्ता, नीतू प्रसाद, रेखा अवस्थी आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व नेहरू बालिका संगीत विद्यालय में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

सशक्त भारत के निर्माता थे विवेकानंद
चरखारी। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मोनम गुरुदेव ने स्वामी विवेकानंद के बताए गए मार्ग पर चलकर सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की अपील की। इसके बाद प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कार्यक्रम प्रमुख रामशरण, रोहित शुक्ला आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बोलती छात्रा।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें