फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः जूनियर इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
33केवी उपकेंद्र बजरिया में प्रदर्शन करते जूनियर इंजीनियर। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। वरिष्ठ सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता व एसीपी को लेकर जारी किए आदेशों से नाराज जूनियर इंजीनियरों ने बजरिया स्थित 33केवी उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर संघ के शाखा अध्यक्ष वीके पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन प्रबंधन अपनी मनमानी पर आमादा है। कॉरपोरेशन से जारी एसीपी संबंधी नियमों व शासन के आदेशों का खुला उल्लंघन करते हुए जूनियर इंजीनियर संवर्ग से प्रोन्नत हुए अभियंताओं को पूर्व से स्वीकृत एसीपी को निरस्त किया गया है। शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन एसीपी संबंधी अपने ही आदेशों को मानने से इंकार कर रहा है, जो आपत्तिजनक है।
बाद में जूनियर इंजीनियरों ने ऊर्जा मंत्री व अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को ज्ञापन भेजकर इन आदेशों को निरस्त कराने की मांग की है। प्रदर्शन में आशीष पांडेय, देवकीनंदन, विनय सिंह, पुनीत शर्मा, विकास कुमार, जयवीर सिंह, शैलेंद्र, अंबिका पटेल, विजय शंकर मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें