फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः अवैध कब्जों की ज्यादा शिकायतें

विज्ञापन
कोतवाली महोबा में समाधान दिवस रजिस्टर चेक करतीं एसपी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। थाना समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ जुटी। भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतें सर्वाधिक रहीं। जिले के सभी थानों में आईं 47 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निराकरण को पुलिस व राजस्व टीमें मौके पर भेजी गईं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली परिसर में डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिकायत रजिस्टर चेक कर निस्तारित हो चुकी शिकायतों का फीडबैक लिया। सभी थानों में आईं 47 शिकायतों में 40 शिकायतें राजस्व विभाग जबकि सात पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। चरखारी संवाद के अनुसार नायब तहसीलदार विकास कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 10 शिकायतें आईं। चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें