फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो का पहाड़ा नहीं सुना सका दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना खरेला के बल्लायं गांव में जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हे की अजीब हरकतें देख दुल्हन ने दो का पहाड़ा पूछ लिया। जब दूल्हा दो का पहाड़ा नहीं सुना सका। तब दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कई दौर में पंचायत हुई पर दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर वर पक्ष से शादी में हुआ खर्च दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

खरेला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुत्री की शादी पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। 30 अप्रैल की रात बरात लड़की पक्ष के दरवाजे पहुंची। बरातियों की अच्छी खातिरदारी हुई। जयमाला कार्यक्रम के दौरान दूल्हा अजीब हरकतें करने लगा। जयमाला डालने के दौरान दूल्हे ने गले में जयमाला डालने के बजाय पैर में डाल दिया। इसके बाद दोबारा जयमाला उठाकर दूल्हे को दिया गया तो उसने दुल्हन के पीछे जयमाला फेंक दी। दूल्हे की यह हरकत देखकर वर व वधू पक्ष के लोग सन्न रह गए।
जयमाला कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा पूछा पर वह नहीं बता सका। तब दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद बरात वापस लौट गई। लड़की पक्ष के लोगों ने थाना पनवाड़ी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि शादी में जो चार लाख रुपये खर्च हुआ है, उसे वापस दिलाया जाए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव का कहना है कि दोनों पक्षों का राजीनामा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें