फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छत पर डांस का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगाराघाट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दर्जन युवा विद्यालय की छत पर डांस करते नजर आ रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने वायरल वीडियो के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगाराघाट की छत पर डांस करते युवकों का वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है। विद्यालय परिसर में बज रहे डीजे की धुन पर युवा विद्यालय की छत पर अश्लील डांस कर रहे हैं। जिसमें एक युवक कच्छा बनियान पहने नजर आ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार का कहना है कि मामला कब का है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार का कहना है कि प्रधानाचार्य से मामले की जानकारी ली गई है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें