अंबेडकर पार्क में पीड़ित परिवार के साथ धरने पर बैठे कार्यकर्ता।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कोतवाली चरखारी के बृजपुर गांव के युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग को लेकर सामाजिक परिवर्तन मिशन ने पीड़ित परिवार के साथ सोमवार को धरना दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तार करके जेल भेजने और पीड़ित परिवार को सीएम विवेकाधीन कोष से 25 लाख रुपये मुआवजा राशि देने की मांग की।
बृजपुर निवासी इंद्रपाल आठ सितंबर को घर से लापता था। नौ सितंबर को उसका शव किड़ारी फाटक के पास झाड़ियों में मिला था। मृतक के पिता ने दुर्गा प्रसाद ने बेटे को अगवाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस एक आरोपी राहुल को ही गिरफ्तार कर सकी जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। इससे पीड़ित परिवार दहशतजदा है।
सोमवार को सामाजिक परिवर्तन मिशन के मंडल प्रभारी दीपक वर्मा, मंडल अध्यक्ष कलीम चौधरी, जिला प्रभारी छोटेलाल वर्मा ने मृतक के पिता दुर्गा प्रसाद व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अंबेडकर पार्क में धरना दिया। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराकर जेल भेजने की मांग की। धरना प्रदर्शन में दीपेंद्र भारती, भानुप्रताप, राजेश भारती, अलखराम, गजराज, संतोष आदि शामिल रहे।