फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग ने बाल मजदूरी कर रहे 28 बच्चे पकड़े, व्यापारियों का हंगामा

सार

डाक्टरी परीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में हुआ बवाल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामा करते व्यापारी व परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा। बाल मजदूरी रोकने के लिए शुक्रवार को श्रम विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शहर में सघन अभियान चलाया। इस दौरान होटलों व प्रतिष्ठानों में छापामारी कर 28 बच्चों को काम करते पकड़ा गया। सभी बच्चों को अधिकारी डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां व्यापारियों व बच्चों के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा और अधिकारियों से तीखी नोक झोक हुई। बाद में पुलिस ने बच्चों को छोड़ने बात कहते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जिला श्रम अधिकारी डीपी अग्रहरि, एसडीएम देवेंद्र कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों व होटलों में बाल मजदूरी करने वाले 28 बच्चों को पकड़ा और काम कराने वाले प्रतिष्ठानों व उनके मालिकों के नाम अंकित किए गए। इसके बाद अधिकारी बच्चों का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। कार्रवाई के भय के चलते व्यापारी और बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। व्यापारी बच्चों के बालिग होने की बात कहते हुए उन्हें छोड़ने की मांग पर अड़े रहे। जिससे अस्पताल आए मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई।
पुलिस ने बच्चों को छोड़ने की बात कही तो व्यापारी शांत हुए। बच्चों के पकड़े जाने पर उनके परिजन भी परेशान रहे। इस कार्रवाई से दुकानों व होटलों में छोटे छोटे बच्चों से बाल मजदूरी कराने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई। श्रम अधिकारी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। बाल श्रम किसी भी कीमत पर नही होने दिया जाएगा। प्रतिष्ठानों में पकड़े गए बच्चों के मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें