फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकौशल एक्सप्रेस में शराब के नशे में युवकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन में शराब के नशे में दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। बोगी में सवार यात्रियों से अभद्रता पर जीआरपी महोबा ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस की एक बोगी में मंगलवार की रात बांदा जनपद के खुरंड निवासी गोविंद तिवारी व संदीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। यात्रियों के विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज की गई। ट्रेन में स्कॉट ड्यूूटी पर लगे कर्मचारियों ने मामले की सूचना जीआरपी कंट्रोल रूम झांसी को दी। साथ ही टीटीई शिवप्रकाश ने जीआरपी पुलिस को अवगत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी नशे की हालत में कई बार ट्रेन की बोगी में गिरे। जिससे यात्रा कर रहे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें