फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पिकअप खाई में पलटी, दो श्रमिकों की मौत, 11 घायल

Sun, 01 Aug 2021 11:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

सुबह करीब नौ बजे मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में सूरा चौकी के पास ट्रक की टक्कर से पिकअप खाई में पलट गई। हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई, चालक व ठेकेदार समेत 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विकासखंड कबरई के बसौरा गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा था।

यहां कस्बा श्रीनगर व आसपास के गांव के 12 से अधिक श्रमिक प्रतिदिन काम करने जाते थे। सभी श्रमिकों को पिकअप वाहन लेने व छोड़ने जाता था। शनिवार की रात लगातार बारिश होने से सभी श्रमिक व ठेकेदार बसौरा गांव में रुक गए।
विज्ञापन


रविवार की सुबह बारिश न रुकने पर ठेकेदार ने काम रोकने के साथ छुट्टी कर दी। सभी श्रमिक पिकअप से अपने-अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे पिकअप गहरी खाई में पलट गई। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी उमेशचंद्र व थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में ढिकवाहा निवासी सुरेंद्र पाल (27) व बिलरही निवासी राजेश कुमार (26) की मौत हो गई। एसडीएम मोहम्मद उवैस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

यह हुए घायल
ढिकवाहा निवासी दिप्पू (35), जीतेंद्र (18), रमाकांत (28), साहबुद्दीन (19), शाहिद (23), बिलरही निवासी सागर अहिरवार (19), रामप्रकाश अहिरवार (44), अनिल अहिरवार (19), जीतेंद्र कुमार (20), ठेकेदार अली अहमद निवासी खरती जिला मोतिहार बिहार व चालक जयसिंह (42)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें