दंगल में एक दूसरे को चित करने का प्रयास करते पहलवान। स्रोत: आयोजक।
- फोटो : samvad
सोनिक। बिछिया ब्लाॅक क्षेत्र के बरिगवां स्थित मां जालिपा देवी मंदिर प्रांगण में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से आए पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए। बाबा बैरागी ने दंगल केसरी का खिताब जीता।
दंगल का शुभारंभ विधायक अनिल सिंह ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर कराया। इसके बाद उन्होंने मां जालिपा देवी का पूजन किया। कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन परंपरा है। इससे न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। अंशुल ओरहर और बब्लू पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। अंशुल ने धोबी पछाड़ दांव से बबलू को चित्त कर दिया।
फाइनल कुश्ती में बाबा बैरागी ने जीत हासिल कर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। मेला आयोजक जसकरन, प्रेमपाल, संतोष लोधी, मंदिर पुजारी अनिल, ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि राजेश पाल, जगतपाल सिंह, गोपाल तिवारी आदि मौजूद रहे।