महाविद्यालय में परीक्षाएं देते परीक्षार्थी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/श्रीनगर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्घ महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन 16 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षाएं कराई गईं। सचल दल ने कक्षों में पहुंच जांच की। पहले दिन कोई नकलची नहीं पकड़ गया।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय समेत सभी परीक्षा केंद्रों पर तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष वनस्पति विज्ञान का प्रश्नपत्र हल कराया गया।
वीरभूमि कालेज में पंजीकृत 375 छात्र-छात्राओं में 364 उपस्थित हुए। 11 ने परीक्षा छोड़ दी। नोडल अधिकारी के नेतृत्व में सचल दल ने कक्षों का जायजा लिया। सभी स्थानों पर सीसीटीवी वॉइस रिकार्डर की निगरानी में परीक्षाएं होती मिलीं।
नोडल अधिकारी ने बताया कि गेट पर तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। श्रीनगर संवाद के मुताबिक पहले दिन बीएससी द्वितीय वर्ष एवं विज्ञान की परीक्षाएं कराई गई। 94 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 89 छात्र उपस्थित हुए।
पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीकॉम प्रथम की परीक्षा में 58 परीक्षार्थियों में छह अनुपस्थित रहे। प्राचार्य विश्वनाथ सिंह परिहार ने बताया कि परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है।