फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी/पनवाड़ी। जिले में अलग अलग स्थानों पर छात्र समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकला गांव निवासी जयराम शर्मा (35) ने मंगलवार की रात मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो जयराम का फांसी पर लटकता शव देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मृतक के भाई कल्लू शर्मा का आरोप है कि घटना से पहले जयराम का पड़ोसियों से विवाद हुआ था और हाथापाई हो गई थी। जिसके बाद वह घर आकर लेट गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पनवाड़ी संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के मसूदपुरा गांव निवासी ईश्वरदयाल अनुरागी का पुत्र धर्मेंद्र (16) कक्षा आठवीं का छात्र था। मंगलवार की रात छात्र ने पशुबाड़े में लट्ठे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब परिजनों ने युवक को फंदे पर लटकता देखा तो उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें