महोबा/कुलपहाड़। जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने पर उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जिले में अब तक सात मरीज मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि डेंगू के दो नए मरीज मिलें है। जिसमें राजावार्ड कुलपहाड़ शबाना (20) और जनपद हमीरपुर के तकिया रागौल निवासी शमीम (30) की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। कुलपहाड संवाद के अनुसार डेंगू ने अब नगर में दस्तक दे दी है। युवती के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और वार्ड में जाकर दवा का छिड़काव कराया गया। नगर के राजावार्ड निवासी आशिक अली मंसूरी की युवा बेटी शबाना जो कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी, जांच के उपरांत डेंगू पाजिटिव पाया गया। शबाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजावार्ड पहुंचकर दवा का छिड़काव कराया एवं लोगों को साफ सफाई बरतने के निर्देश दिए।(संवाद)