फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई महीने से नहीं मिला मिडडे मील

Mon, 12 Sep 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड जैतपुर के प्राथमिक विद्यालय भदरवारा में ढ़ाई महीने से मिड डे मील नहीं बटा। प्रधान व प्रधानाध्यापक में कमीशन को लेकर चल रही तनातनी में बच्चे पिस रहे हैं। सोमवार को पूर्व प्रधान ने डीएम व बीएसए को शिकायती पत्र सौंप जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम भदरवारा के पूर्व प्रधान घनश्याम नायक ने डीएम वीरेश्वर सिंह और
विज्ञापन


बीएसए मसूद अख्तर अंसारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ढ़ाई माह से प्राथमिक विद्यालय भदरवारा का एमडीएम बंद है। कई बार शिक्षक से एमडीएम का संचालन किए जाने के लिए कहा गया तो शिक्षक ने प्रधान पर बीस फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया। कहा कि मामले से अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। मामले की शिकायत एक

पखवारे पूर्व भी बीएसए को दी गई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे बच्चे स्कूल नही पहुंच रहे हैं। शिक्षण कार्य भी प्रभावित है। उन्होंने मामले की जांच करा कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बीएसए का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें