फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रक बंद करने पर मालिक ने एआरटीओ से की अभद्रता, सिपाही को पीटा

विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 12 परिचय-कार्यालय के एआरटीओ पर वसूली के आरोप लगाते ट्रक मालिक के साथी। स्रोत: व
विज्ञापन
महोबा। परमिट समाप्त होने और कर बकाया होने पर ट्रक बंद किए जाने से नाराज मालिक ने साथियों के साथ एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। एआरटीओ ने ट्रक मालिक व उनके साथियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही हमराही सिपाही के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने की शिकायत की है। वहीं ट्रक मालिक ने भी डीएम और शहर कोतवाली में शिकायती पत्र देकर एआरटीओ पर वसूली के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ दयाशंकर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को वह प्रवर्तन सिपाही अजय त्रिवेदी व चालक मकबूल मंसूरी के साथ छतरपुर रोड स्थित वीरभूमि डिग्री कॉलेज के पास जांच कर रहे थे। वहां एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच में वाहन का परमिट समाप्त और दो तिमाहियों का कर बकाया मिला। ट्रक को एआरटीओ कार्यालय परिसर में बंद करा दिया गया। आरोप है कि ट्रक बंद होने के बाद मालिक 10-12 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने सरकारी वाहन के सामने अपना वाहन लगाकर रास्ता रोका और अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी दी। सूचना पर पहुंचे यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने समझाकर मामला शांत कराया।
बताया कि बुधवार को दोपहर दोबारा वह लोग कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान सिपाही अजय त्रिवेदी से धक्का-मुक्की व मारपीट की गई। वहीं ट्रक मालिक दीपेंद्र तिवारी ने शहर कोतवाली और जिलाधिकारी प्रभास कुमार को शिकायती पत्र दिया और एआरटीओ पर वसूली के आरोप लगाए हैं। बताया कि उनका ट्रक एक माह से मैकेनिक की दुकान पर इंजन बनने के लिए खड़ा था। आरोप लगाया कि एआरटीओ ने जबरन ट्रक के चालक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। खड़े ट्रक पर कार्रवाई करने की बात पूछने पर कागज पूरे न होने की जानकारी दी गई। आरोप है कि एआरटीओ की ओर से पांच हजार रुपये ट्रक की इंट्री वसूली जाती रही है। अन्य वाहनों से भी इंट्री के नाम पर वसूली की जा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें