फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जलभराव से परेशान किसान यूनियन ने हाईवे किया जाम

Mon, 21 Jul 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला पाठकपुरा में तीन दिन से जलभराव की समस्या का समाधान न होने पर बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारी रविवार को सड़क पर उतर आए। इस दौरान झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर ड्रम रखकर जाम लगाया और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनाें की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंचे बीडीओ के आश्वासन के बाद पदाधिकारी शांत हुए। दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष बालाजी, जिलाध्यक्ष देवीदीन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ. पंकज तिवारी के नेतृत्व में सौ से अधिक किसानों व ग्रामीणों ने रविवार की सुबह करीब नौ बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। महोबा, राठ, झांसी, उरई, हरपालपुर आदि को जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पनवाड़ी सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है और यहां के मोहल्ला पाठकपुरा में बारिश के पानी की तीन दिन से निकासी न होने से जलभराव की समस्या है। मोहल्ले में स्थित पूर्व प्रधान आशाराम यादव का भी मकान भी जलभराव की चपेट में है। रास्तों पर पानी भरा होने से छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जा रही हैं।
हाईवे पर जाम की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। तब पुलिस ने बीडीओ संतराम को सूचना दी। बीडीओ सचिव निर्देश पटेल व लेखपाल बृजेंद्र के साथ मौके पर पहुंचे और किसान यूनियन के नेताओं से वार्ता की। आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। तब जाकर किसान यूनियन के पदाधिकारी शांत हुए और दो घंटे बाद जाम खोला। इसके बाद ही जाम में फंसे वाहन गंतव्य के लिए रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें