फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के विजयपुर गांव में आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

विजयपुर गांव निवासी लछीराम (35) दिल्ली में रहकर परिवार समेत मेहनत-मजदूरी का काम करता था। ढाई वर्ष पहले वह काम करते समय गिर गया था। हड्डी टूटने के चलते वह गांव वापस आ गया था। ठीक होने के बाद वह गांव में ही ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। काम न मिलने के चलते वह अक्सर परेशान रहता था। सोमवार को युवक ने गांव के बाहर लगे पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी व चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी पुत्री सपना ने बताया कि पिता अक्सर काम न मिलने से परेशान रहते थे। परिवार का भरण-पोषण करने में दिक्कत आ रही थी। जिससे उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें