फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा-खजुराहो रेल लाइन पर फुल स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महोबा-खजुराहो व महोबा-झांसी रेलमार्ग पर अब ट्रेनें फुल स्पीड से दौडे़ंगी। दोनों रूट पर रेलवे ने विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया है। क्षेत्र की जनता को अब पहले से तेज, सुगम यात्रा का आनंद मिलेगा, साथ ही साथ क्षेत्र का वातावरण भी प्रदूषण रहित रहेगा। विद्युतीकरण होने से ट्रेनें अब 70 की बजाय 110 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौडे़ंगी।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर मध्य रेलवे महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी ने अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत मंडल के खजुराहो स्टेशन से किया। त्रिपाठी ने खजुराहों - महोबा एवं महोबा-झांसी रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने संरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की जांच की।
खजुराहो-महोबा तथा महोबा-झाँसी के मध्य दोहरीकरण तथा विद्युतीकरण कार्य की प्रगति को देखा, खजुराहो-महोबा खंड में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण हो गया है, चार्जिंग भी शुरू हो गई है। शीघ्र ही रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद रुट पर पर विद्युत इंजन से गाड़ियों का आवागमन प्रारंभ हो जायेगा।
विज्ञापन

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान संदीप माथुर मंडल रेल प्रबंधक सहित सत्य प्रकाश दुबे वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) एवं अखिल शुक्ल मंडल वाणिज्य प्रबंधक साथ रहे।
क्या है विंडो ट्रेलिंग
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण एक विशेष निरीक्षण होता है। जिसमे रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टांलेशनो जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म इत्यादि का चलती हुई गाड़ी में लगे निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया जाता है।
निरीक्षण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी विशेष तौर से प्वॉइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, ओएचई की स्थिति को देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें