फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं रोजगार स्थापित कर आत्म निर्भर बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक उमेश कुमार मिश्र ने कहा कि संस्थान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्घ है। महिलाएं सामूहिक रूप से कपड़ों की सिलाई व कड़ाई का कार्य कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं। इस व्यवसाय में कम लागत में अधिक आय प्राप्त करने का अवसर है। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें। वह गुरुवार को संस्थान में चल रहे 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को कार्य करने का हौसला और कड़ी मेहनत हर क्षेत्र में सफलता दिला सकता है। उन्होंने महिला प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणों व बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करे वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
संकाय सदस्य अरुण कुमार उपाध्याय ने महिलाओं के 30 दिवसीय व्यवसायिक खेलों के प्रशिक्षण की जानकारी दी। साथ ही स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संस्थान के पूर्व निदेशक हरनारायण मिश्र, मास्टर ट्रेनर साधना, अशोक साहू, सुरेंद्र भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें