फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, एक की मौत, 17 घायल

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना क्षेत्र के सगुनियामाफ गांव से श्रद्धालुओं को मध्यप्रदेश (एसपी) के जटाशंकर धाम लेकर जा रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली के नीचे दब जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 17 घायल हो गए। घायलों को एमपी के छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से चार को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सगुनियामाफ गांव निवासी दशरथ रविवार रात परिजनों व ग्रामीणों के साथ अपनी ट्रैक्टर- ट्राली से सोमवती अमावस्या पर एमपी के जटाशंकर धाम दर्शन करने जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली में महिलाओं व बच्चों समेत 25 लोग सवार थे।
रात 11 बजे जैसे ही ट्रैक्टर जनपद छतरपुर के सौरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पुलिस ने ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया, जहां अशोक (35) की मौत हो गई।
विज्ञापन

घायलों में दशरथ, उसकी पत्नी रामकली, पुत्र सुमित, मीना, उसका बेटा प्रदीप, मदन, उसकी बेटी पुष्पा, लाल सिंह, उसकी बेटी पूजा, बबली, पार्वती, सरोज, रोहिणी, चंद्रशेखर, प्रताप, मुन्ना समेत 17 लोग हैं। दशरथ, सुमित, रामकली और बबली को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।
देर रात अचानक दुर्घटना की सूचना गांव में पहुंची, उस समय ग्रामीण सो रहे थे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। दुर्घटना में अशोक की मौत होने पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा जबकि अन्य लोगों के घायल होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

मृतक अशोक कुमार की फाइल फोटो- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें