निरीक्षण दौरान निर्देश देते एएसपी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। एएसपी वीरेंद्र कुमार ने थाना कबरई और खन्ना के अर्दली रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान सबकुछ ठीकठाक पाया गया। निरीक्षण में थाने में बैठक कर लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाने पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों, लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों की समीक्षा की। समीक्षा दौरान प्रार्थना पत्रों व लंबित विवेचनाओं के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले आगंतुकों से अच्छा व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। थाने में आने वाले हर फरियादी की बात सुनें और प्राथमिक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करें। इससे लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मामलों को पुलिस गंभीरता से ले और मौके पर पहुंचकर मामले का निस्तारण करें। जिससे छोटे मामले बड़ा रूप न ले सकें।
उन्होंने कहा कि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को मास्क व सामाजिक दूरी नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। भूमि संबंधी विवादों का पता लगाकर उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाए। कोरोना वायरस के मद्देनजर समय-समय पर चेकिंग कर मास्क न लगाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए तथा लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्र में पैदल गश्त कर शरारती तत्वों पर नजर रखें।