फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तीन वाहन सीज, एआरटीओ ने बच्चों को अपने वाहन से भेजा स्कूल

Sat, 05 Jul 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नियमों का पालन न करने वाले स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों की निगाह टेढ़ी हो गई हैं। एआरटीओ दयाशंकर ने अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग की। कागजात व फिटनेस न मिलने पर उन्होंने तीन स्कूली वाहनों को सीज किया। साथ ही स्कूली बच्चों को अपने वाहन से स्कूल पहुंचाया।
विज्ञापन

एआरटीओ दयाशंकर ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान वाहनों के कागज व फिटनेस देखी। तीन वाहन बिना कागज व फिटनेस के संचालित मिले। चालकों को चेतावनी देते हुए वाहनों का सीज किया जबकि एक स्कूली वाहन का चालान किया गया। इस दौरान वाहन सीज होने पर उनमें सवार बच्चों को उन्होंने स्वयं अपने वाहन से उनके स्कूल पहुंचाया। एआरटीओ का कहना है कि सड़क पर दौड़ने वाले स्कूली वाहनों को परिवहन नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। लापरवाही बरतने वाले वाहनों का चालान व सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें