फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तारा पाटकर समेत तीन को मिला स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान

विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 16 परिचय-समारोह में स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान के साथ खड़े पत्रकार व अ
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। दिवंगत गिरजा शंकर स्मृति फाउंडेशन उरई की ओर से पूर्व मंत्री और पत्रकार दिवंगत जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान समारोह का रविवार को भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान जिले के तीन पत्रकारों को दिवंगत जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों ने बुंदेलखंड के विकास के लिए अलग राज्य की मांग उठाई।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के मोती महल में आयोजित सम्मान समारोह में महोबा, हमीरपुर, बांदा व जालौन से आए पत्रकारों और साहित्यकारों ने बुंदेलखंड के विकास पर चर्चा की। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार आनंद द्विवेदी व संजय मिश्रा को उत्कृष्ट कार्य और तारा पाटकर को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान मिला। उन्हें शॉल ओढ़ाते हुए स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि आज पत्रकारिता भटकी हुई है। आंदोलन को खड़ा करना ही पत्रकारिता है। इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, फाउंडेशन के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त पूर्व जिला जज शक्तिकांत श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी, राहुल देव, संतोष पटैरिया, बलवीर यादव, रामगोपाल, अजय अग्रवाल, सीताराम सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें