महोबा। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मासूम समेत तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनको डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी में 818 मरीजों को देखा गया। जिनको परामर्श देकर उपचारित किया गया। जिला अस्पताल में अब तक डेंगू के 16 मामले सामने आ चुके हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि ओपीडी में 818 मरीजों को देखा गया। 24 घंटे में 11 बच्चे भर्ती हुए हैं जिसमें एक निमोनिया, छह बुखार और चार उल्टी दस्त के मरीज भर्ती हुए हैं। खदिया निवासी प्रताप (16) पुत्र सीताराम, जनपद छतरपुर के बम्हौरी मिडका निवासी आस्था (03) पुत्री महेश और रैपुरा कला निवासी रोहित (28) पुत्र नारायणदास में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिनका उपचार किया जा रहा है। (संवाद)