फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अनियमितता पर खाद-बीज की तीन दुकानें सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। खाद-बीज बिक्री में मनमानी करने वाले दुकानदारों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है। स्टॉक में अंतर और ओवर रेटिंग मिलने पर एसडीएम ने कस्बे में संचालित खाद व बीज की तीन दुकानों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

एसडीएम अविनाश तिवारी ने बुधवार को कस्बे में संचालित प्रीति बीज भंडार और छाया खाद भंडार में पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाया गया। स्टॉक बोर्ड पर स्टॉक दर्ज नहीं मिला। पॉश मशीन व भौतिक स्टॉक में अंतर मिला, जिस पर इन दुकानों को सीज किया गया। इसके बाद एग्रीजंक्शन वन स्टॉप का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ओवर रेटिंग पाई गई। जिस पर एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर को सीज कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि संबंधित दुकानदारों पर उर्वरक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई जिला कृषि अधिकारी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें