फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में तीन डूबे, एक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नाविकों ने दो युवकों को बल्ली थमाकर बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांचाल घाट पर रविवार को गंगा नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। दो को नाविकों ने बचा लिया, जबकि एक की डूबने से मौत हो गई। लोहिया अस्पताल से परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के गांव हैवतपुर गढ़िया कांशीराम कालोनी निवासी रोहित गुप्ता (20) पुत्र रामनिवास रविवार सुबह अपनी कालोनी के ही निमिष और इसके भाई मधुर गुप्ता, अंकित गुप्ता के अलावा विशाल वर्मा, विनय गुप्ता के साथ पांचालघाट उत्तरी बंधा की ओर गंगा नहाने के लिए गए थे।

रोहित, निमिष, मधुर गंगा के बीच में पहुंच गए, जबकि अंकित पीछे ही रुक गया। गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे। शोरशराबा होने पर वहां पर मौजूद नाविकों ने बल्ली पकड़ा कर निमिष और मधुर को बाहर निकाल लिया। युवकों ने नाविकों को बताया कि उसका एक दोस्त रोहित अभी गंगा डूबा हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद नाविकों ने गोताखोरों को बुलाया। घटना की जानकारी पर पांचालघाट चौकी प्रभारी अंगद सिंह गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गए। इस दौरान गोताखोरों ने करीब 20 मिनट बाद रोहित को बाहर निकाल लिया। इस बीच रोहित के पिता रामनिवास और कालोनी के तमाम लोग मौके पर आ गए।

आनन-फानन में रोहित को टेंपो से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर प्रदीप कुमार ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि रोहित घर में ही परचून की दुकान पर बैठता था। मां नीलम को बेटे के शव को देखकर अचेत हो गई।

कोतवाल ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को घर से जबरन उसके साथी बुला ले गए थे। कोतवाल ने बताया कि परिवार वालों ने कोई कार्रवाई न करने और न ही पोस्टमार्टम कराने की बात कही और शव घर लेकर चले गए।


गंगा नहाने समय जब मधुर और निमिष गंगा में डूबने लगे। तो दोनों भाईयों ने मौत को करीब से देखा। जैसे ही नाविक ने दोनों भाईयों को बल्ली थमाई, जिससे वह जैसे-तैसे डूबने से बच सके। बाहर आने के बाद दोनों भाईयों ने नाविक को धन्यवाद दिया। युवकों का कहना था कि मौत को उन लोगों ने बहुत करीब से देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें