फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की चौपाल में बिजली, सफाई व राशन की शिकायतों का लगा अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक चरखारी के गौरहारी गांव में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव की चौपाल में शिकायतों का अंबार लग गया। बिजली, सफाई व राशन की सर्वाधिक समस्याएं सामने आईं। मंत्री ने शिकायतें देख अधिकारियों से नाराजगी जताई। डीएम को अपनी देखरेख में गांव स्तर की अव्यवस्थाएं दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम चौपाल में मंत्री ने पीएम व सीएम आवास, शौचालय, पेंशन, राशन, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, मनरेगा, गोवंश सहभागिता योजना, जल जीवन मिशन, सड़क, चिकित्सा, विद्युत, साफ-सफाई, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, किसान सम्मान निधि योजना आदि की समीक्षा की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 100 किसान ऐसे हैं, जिन्हें किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम सचिवालय में रोस्टर के अनुसार कर्मचारी बैठ नहीं रहे हैं। मंत्री ने एसपी सुधा सिंह को निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी को राशन कार्डों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। गांव के खराब हैंडपंपों को 10 दिन के अंदर सही कराने के निर्देश दिए। खेलमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने गौरहारी में चौपाल के बाद बपरेथा गांव में अनुसूचित जाति के कामता प्रसाद के यहां आयोजित सहभोज में हिस्सा लिया। उन्होंने जमीन पर बैठकर भोजन किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्लॉक प्रमुख चरखारी सीमा कुशवाहा, डीएम मनोज कुमार, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एडीएम आरएस वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें