फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति व संस्कार का अभाव हो गया, सबका मसीहा......

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/खरेला। जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर देर रात तक कार्यक्रम चलते रहे। शहर के आंबेडकर पार्क में गुरुवार की रात काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें साहित्यकार प्रमोद सक्सेना ने रचना संस्कृति व संस्कार का अभाव हो गया, सबका मसीहा एक भीमराव हो गया सुनाई।
विज्ञापन

काव्य गोष्ठी की शुरुआत जितेंद्र आदित्य ने वाणी-वंदना के साथ की। वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र वर्मा हरीश ने रचना धन्य धन्य डॉ. भीमराव आंबेडकर जय हो संविधान निर्माता, आप जैसा सपूत पाकर धन्य हुई भारतमाता पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वीरभूमि कॉलेज के प्रवक्ता एलसी अनुरागी ने बुंदेली भाषा में रचना आंबेडकर जयंती मनाउने समता का भाव लिआउने सुनाई। इसके अलावा लखनलाल चौरसिया, देवराज वर्मा, कोमल सिंह, डॉ. विजय वर्मा, जेके शिवहरे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
खरेला संवाद के अनुसार आंबेडकर जयंती पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आंबेडकर धर्मशाला में जयंती मौके पर आयोजित संगोष्ठी में शिक्षक मनोज अनुरागी ने कहा कि बाबा साहब के आदर्श ने उन्हें विश्व में महान बना दिया। भाजपा महामंत्री अवधेश गुप्ता व अभिषेक पाठक ने उनके जीवन चरित्र से समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षक मुरलीधर, दलित चेतना समिति के पूर्व अध्यक्ष लालदीवान चौधरी, समाजसेवी अशोक सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुखलाल अनुरागी, अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें