फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने कम पैदावार होने पर लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के स्योढ़ी गांव में बैंक व साहूकारों की उधारी से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्योढ़ी गांव निवासी बलराम सोनी (70) के पास चार एकड़ भूमि का पट्टा था। जिसमें खेती-किसानी करके वह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बलराम ने इंडियन बैंक मसूदपुरा से एक लाख रुपये कजा लिया था। साहूकारों से उधारी ली थी। उधारी चुकता न कर पाने से वह परेशान था।
इस बार उसने चार एकड़ खेत में चने की फसल बोई थी। जिसमें महज चार क्विंटल चना निकलने से वह परेशान रहने लगे। गुरुवार की शाम को बलराम ने खेत पर लगे पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे महेश ने बताया कि बैंक कर्मचारी कर्ज अदायगी का दबाव बना रहे थे। घर आकर कर्मचारियों ने उपज आने पर पैसा जमा करने की बात कही थी। जिसे चाचा परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। तहसीलदार संजीव राय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। लेखपाल को भेजकर जांच कराई जाएगी। जो भी सहायता होगी मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें