-ऊदल चौक में बजरौटी का अदबी मुकाबला, सुबह किए सुपुर्द-ए-खाक
फोटो 27 एमएएचपी 03 परिचय-मोहल्ला हवेली दरवाजा में मिलाप को एकत्र हुए ताजिये और जुटी लोगों की भीड़। संवाद
फोटो 27 एमएएचपी 04 परिचय-पुलिस चौकी जैतपुर के पास एकत्र कस्बे के ताजिये। संवाद
फोटो 27 एमएएचपी 05 परिचय-कस्बा जैतपुर में अखाड़े में हैरतअंगेज करतब दिखाते लोग। संवाद
फोटो 27 एमएएचपी 06 परिचय-कस्बा श्रीनगर के झंडा बाजार में बजरौटी का अदबी मुकाबला करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/बेलाताल/श्रीनगर। मुहर्रम की दसवीं तारीख को शुक्रवार की रात शहर व कस्बों में ताजिया जुलूस निकला। ऊदल चौक में देर रात तक बजरौटी का अदबी मुकाबला चलता रहा। शनिवार की सुबह ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
शुक्रवार की शाम शहर के भटीपुरा, मकनियांपुरा, डडियापुरा, कसौराटोरी, भीतरकोट आदि मोहल्लों से ताजिया जुलूस निकाला गया। ताजिये शहर के काजीपुरा मैदान पहुंचे। शनिवार सुबह शहर के ताजिया हवेली दरवाजा मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान सभी ताजियों का मिलाप हुआ। छतरपुर रोड स्थित कर्बला में अपने मोहल्लों को ताजिया अकीदतमंद लेकर रवाना हुए।
बेलाताल संवाद के अनुसार जैतपुर में गम व अकीदत के बीच जुलूस निकाला गया। जुगयाना मुहाल, जमीदारी, शीशगर और मंसूरी कॉलोनी से ताजिये पूरे धार्मिक रीति-रिवाज व मातमी माहौल में उठाए गए। ताजिये पुलिस चौकी के सामने एकत्र हुए। जहां अखाड़े में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस मार्ग में लोगों ने लंगर, शरबत व ठंडे पानी की व्यवस्था की। रात ग्यारह बजे ताजिये और ढाल लिए अकीदतमंदों का जुलूस जमीदारी मुहाल पहुंचा। इसके बाद बेलासागर स्थित कर्बला मैदान पहुंचकर ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
श्रीनगर संवाद के अनुसार ताजिया जुलूस देवबाग स्थित इमाम चौक से शुरू होकर झंडा बाजार पहुंचा। जहां ढोलों के बीच बजरौटी हुई। इसके बाद चौराहे पर ताजिये एकत्र हुए। यहां हिंदू भाइयों ने ताजियों पर प्रसाद चढ़ाकर कंधा दिया। बाद में ताजियों को राजमोहन सिंह तालाब में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।