फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा महोबा के हालात खराब

Thu, 14 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि सूखे के हालात से निपटने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। यहां के लोगों को राशन उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू कर दिया गया है। पशुओं के लिए प्रदेश के दूसरे जिलों से भूसा मंगाया जाएगा। मुख्य सचिव ने ये बातें बुधवार को कबरई ब्लाक के ग्राम रैपुराकला और चरखारी ब्लाक के ग्राम छानी में चौपाल को दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने माना कि बुंदेलखंड में महोबा के हालात सबसे खराब हैं। सूखे के हालात से निपटने के लिए विभिन्न महकमों को कल्याणकारी योजनाएं तैयार करने का आदेश दिया। साथ ही अफसरों को एक गांव में रात्रि विश्राम करने को कहा है। सूखे के संकट से निपटने के लिए बजट की कमी नहीं होगी। उन्होंने शत प्रतिशत लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए कहा कि पलायन रोकने के लिए गांव स्तर पर ही अधिक से अधिक रोजगार सृजन कराया जा रहा है। मनरेगा से अब 100 की जगह 150 दिन  काम मिलेगा। 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल रखने का वादा करते हुए कहा कि किसान बागवानी कर आर्थिक दशा सुधार सकते हैं। इसके लिए विभाग को बजट दिया गया है।
उन्होंने चारा-भूसा की व्यवस्था के साथ पीने के पानी और अन्ना जानवरों की समस्या जैसी शिकायतों का निस्तारण करने का भरोसा दिया। कहा कि हैंडपंप और पाइप लाइन बिछाकर पानी मुहैया कराया जाएगा। जिन गांव में पाइप लाइन से पानी नहीं पहुंचेगा, वहां टैंकरों से पानी भेजा जाएगा। अर्जुन बांध और उर्मिल बांध से सिंचाई सुविधा का खाका तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

चौपाल में कमिशभनर एल बेंकटेश्वर लू ने कहा कि सूखाग्रस्त जिले के हालात बदतर हैं। प्रसासन कल्याणकारी योजनाएं चला कर लोगों की हर संभव मदद के प्रयास कर रहा है। इस दौरान डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह, पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद, सीडीओ शिवनारायण सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। रैपुरारकला की प्रधान ने गुलदस्ता भेंट किया।
गरीबों को बांटा राशन
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बुधवार को ग्राम छानी में चौपाल के दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से तुलसारानी, शोभारानी, रागिनी, संतकुमारी, कलावती, सुमन सहित दर्जन भर लाभार्थियों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल का वितरण कराया। उन्होंने 70 फीसदी ग्रामीणों को इस योजना से भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद जताई। डीएम वीरेश्वर सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता, एसडीएम ओमवीर सिंह यदुवंशी ने सहयोग कर लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराया। ग्राम रैपुरा में भी खाद्या सुरक्षा अधिनियम के तहत ग्रामीणों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल दिया गया।
बागवानी के लिए दिया अनुदान
चरखारी। ग्राम छानी में मुख्य सचिव ने बागवानी के प्रगतिशील किसानों कल्याण सिंह, शोभारानी सिजहरी और अमरूद की बागवानी के लिए सुुमन, दशरथ, बिंदाप्रसाद, सियारानी को तीन-तीन हजार रुपये अनुदान राशि के चेक दिए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के परिवेश में किसान बागवानी अपनाएं। कहा कि  बागवानी का धंधा अनुकूल मौसम आने पर आर्थिक समृद्धि का सहारा बनेगा। उन्होंने उद्यान विभाग से संचालित योजनाओं का लाभ लेकर बागवानी योजना को प्रोत्साहित करने को कहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें