फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानें को लेकर हुए विवाद में लौट गई बारात, पुलिस ने बारात लौटाकर कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल/ अजनर। जैतपुर ब्लॉक के बुधवारा गांव में नशे में धुत बारातियों का जनातियों से खाने को लेकर विवाद हो गया। लौट रही बारात को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी की रस्में पूरी कराईं।
विज्ञापन

बता दें कि अजनर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव निवासी जगदीश श्रीवास पुत्र सुखलाल की पुत्री रूबी की शादी राहुल श्रीवास पुत्र बब्बू श्रीवास निवासी सिंगरौन थाना नौगांव जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के साथ तय थी। बारात 18 फरवरी 2022 को बुधवारा गांव समय पर पहुंची। जनातियों ने बताया कि बारातियों सहित दूल्हा भी शराब के नशे में धुत था। तभी नाश्ते के दौरान वधू पक्ष के लोगों से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और बाराती सहित दूल्हा बगैर दुल्हन के लौटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस बारात को गांव के बाहर रोक किया और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शादी के लिए रजामंदी कराई। पुलिस की मौजूदगी में जयमाला कार्यक्रम कराया गया और दुल्हन की विदा हुई। पुलिस की सूझबूझ से एक रिश्ता टूटने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें