कबरई (महोबा)। कस्बे में जयकारों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में युवा डीजे की धुन में रामधुन करते हुए चल रहे थे। वहीं महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थी।
कस्बे के इंदिरा नगर में दिलीप गुप्ता के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन बैंडबाजों और डीजे के साथ नृत्य कर रहे घोड़ों के साथ धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं आम्रपत्र से सजाए कलशों को सिर में लेकर रामधुन करती हुईं चल रही थी। कलश यात्रा मेन मार्केट, बजरंगबली मंदिर, बस्ती होते हुए इंदिरा नगर में आकर समाप्त हो गई। कलश यात्रा के दौरान आयोजक दिलीप गुप्ता सिर पर श्रीमद्भागवत कथा रखे हुए थे। क लश यात्रा का कस्बे में आरती उतार कर जगह-जगह लोगोें ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बाल्मीकि पाठक, हिमांशु गुप्ता, पवन त्रिपाठी, अजीत सेठ, बाबूलाल गुप्ता, गोपाल दत्त पांडेय, पुरुषोत्तम सोनी, देवेंद्र गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।