महोबा। बुंदेली समाज के तत्वावधान में आपातकाल दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में लोकतंत्र सेनानियों का दर्द छलक पड़ा। इस दौरान 14 सेनानियों को सम्मानित किया गया।
रविवार को छजमनपुरा में लोकतंत्र सेनानी सतीश चंद्र सक्सेना के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष परमानंद ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए आपातकाल में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को स्कूली पाठ्यक्रम में जगह मिलना चाहिए।
नौगांव से आए बृजगोपाल अग्रवाल ने उस समय के दहशत भरे माहौल में अपने संघर्ष की दास्तां सुनाई। वरिष्ठ फौजी कृष्णा शंकर जोशी व राम नारायण मिश्र ने लोकतंत्र सेनानी चरखारी के पदम सिंह गौतम, कुलपहाड़ के रामगोपाल मिश्र, जगदीश प्रसाद, बालकृष्ण सोनी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, हरीशचंद्र पुरवार, गोविंद कुमार सेन, ओमप्रकाश नामदेव, विशंभरनाथ शुक्ला, रामजी सोनी व नाथूराम कुशवाहा आदि को सम्मानित किया।
इस मौके पर संयोजक तारा पाटकर, महामंत्री डॉ. अजय बरसैया, अरुण चतुर्वेदी, डॉ. एलसी अनुरागी, डॉ. देवेंद्र पुरवार, नियाज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।