फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साहब विकास कार्यों की सूचना नहीं दे रहे अधिकारी

विज्ञापन
ग्रामीण द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को पढ़ते मुख्यमंत्री। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां परखने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गोरखा गांव के जागरूक ग्रामीण राजनारायण ने सीधे मुलाकात की। अर्जुन बांध के निरीक्षण के दौरान अचानक पहुंचे ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जनसूचना अधिकार के तहत सूचनाएं न देने का आरोप लगाते हुए अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

गोरखा गांव निवासी राजनारायण के पत्र को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से पढ़ा। शिकायती पत्र में ग्रामीण ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत गोरखा में वर्ष 2015 से 2020 तक कराए गए विकास कार्यों की सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी से मांगी थी। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। प्रथम व द्वितीय अपील अधिकारी के यहां भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन सूचना नहीं मिली। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर घोटाला किया गया है। जिसे उजागर करने के लिए सूचना मांगी जा रही है लेकिन अधिकारी जन सूचना अधिकार अधिनियम का उल्लंघन कर रहे हैं। ग्रामीण ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें