फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उल्टी-दस्त, बुखार और पेटदर्द के मरीज बढ़े, बुखार से किसान की मौत

Thu, 11 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिले में बीमारियों का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को बुखार से एक किसान की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटों में 12 लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया। उधर, निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की भरमार है। चिकित्सक इस मौसम में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में 800 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया। 24 घंटे में प्रिया, मानसिंह, गोविंददास, साधना, भूरी, मोहित, रितिक, धीरेंद्र, देवकुंवर, सीमा, ममता और राज के बुखार, पेटदर्द, उल्टी, दस्त आदि से परेशान होने पर भर्ती कराया गया। करहराकलां गांव निवासी सरमन यादव (50) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन दिन से वह बुखार से पीड़ित था। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे रवि ने बताया कि लगातार बुखार आने से पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि सुबह-शाम पड़ रही ठंड से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में अच्छी तरह से गर्म कपड़े पहनकर ठंड से बचाव करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें