फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर में घुसकर बदमाशोंं ने महिला को बनाया बंधक, नकदी व जेवरात लूटे

Sat, 13 Sep 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 18 परिचय-लूट की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के बबेड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात चार बदमाशों ने एक मकान में चोरी की नीयत से धावा बोला। आहट पाकर सो रही महिला के जागने पर उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाश 50 हजार की नकदी व करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट ले गए। सूचना पर डीआईजी, एसपी व सीओ ने घटनास्थल पहुंच जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बबेड़ी गांव निवासी जगराम यादव उर्फ टिर्रा रात करीब 12 बजे छत पर सो रहा था जबकि परिवार की महिलाएं आंगन पर लेटी थीं। तभी बदमाश खपरैल से अंदर घुस आए। बदमाशों ने कमरे में रखे अटैची और बक्सों के ताले तोड़े। आहट पाकर आंगन में सो रही जगराम की बहू मधु जाग गई। कमरे की लाइट जलती देख वह वहां पहुंची तो बदमाशों ने उसके रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए और शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाश नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए। रात करीब साढ़े तीन बजे जब परिजन जागे तो बहू को बंधनमुक्त कराते हुए पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित जगराम ने बताया कि बदमाश मकान से 50 हजार रुपये नकद, सोने के दो मंगलसूत्र, आठ कंगन, दो बेसर, दो चैन, चार अंगूठी, चांदी की चार पायल, दो हाफपेटी समेत करीब सात लाख रुपये के आभूषण ले गए हैं। सूचना पर चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के डीआईजी राजेश एस, एसपी प्रबल प्रताप सिंह व सीओ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद डीआईजी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि बबेड़ी गांव में जगराम के मकान में पुरुष छत पर सोये थे जबकि महिलाएं आंगन पर लेटी थीं। जगराम की छोटी बहू ने आंगन में जाकर देखा तो चार बदमाश चोरी कर रहे थे। पुत्रवधू ने बताया कि बदमाशों ने इसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद नकदी व जेवरात ले गए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, फील्ड यूनिट व स्वाट टीम की ओर से निरीक्षण किया गया है। खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो 12 एमएएचपी 18 परिचय-लूट की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

फोटो 12 एमएएचपी 18 परिचय-लूट की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

फोटो 12 एमएएचपी 18 परिचय-लूट की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें