फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने चौकीदार को दौड़ाकर पीटा

Sat, 13 Sep 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 24 परिचय-समिति के चौकीदार को पीटते खाद न मिलने से आक्रो​शित किसान। स्रोत: वीडिय
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। खाद की मारामारी के बीच पीसीएफ जैतपुर में खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने चौकीदार को दौड़ाकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं किसानों ने गोदाम का ताला तोड़ने की भी कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दस नामजद समेत कई अज्ञात किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौकीदार से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें आक्रोशित किसान चौकीदार को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर निवासी रामस्वरूप अहिरवार ने कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पीसीएफ जैतपुर में चौकीदार है। 11 सितंबर को शाम करीब पांच बजे वह गोदाम पर ड्यूटी कर रहा था। तभी क्षेत्र के कई किसान आ गए और खाद लेने के लिए उत्तेजित होने लगे। इससे पहले तहसीलदार किसानों को अगले दिन खाद वितरण करने की बात कहकर गए थे। तहसीलदार के जाने के बाद आक्रोशित किसान गोदाम का ताला तोड़ने लगे। मना करने पर हंगामा करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अकौनी गांव के किसान प्रकाश, रामहुलासी, केतान, गौरव, वीरेंद्र, अमरचंद्र, कैथोरा के बड्डे राजपूत, टिकरिया के खेमा, भूकन व बछेछरकलां के निशेंदर और कई अज्ञात किसानों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो 12 एमएएचपी 24 परिचय-समिति के चौकीदार को पीटते खाद न मिलने से आक्रोशित किसान। स्रोत: वीडिय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें