फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का न्यूनतम पारा, कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
हाइवे पर लाइट जलाकर गुजरते वाहन। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार को भी दिन में बादल छाए रहे। बारिश के बाद से अगले दिन सर्दी और बढ़ गई है। जिससे न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 10 डिग्री से लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पारा लुढ़कने से लोग कंपकंपा उठे। ठंड से बचाव के लिए आग और गर्म कपड़ों को सहारा लिया।
विज्ञापन

बता दें कि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 28 और 29 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। मंगलवार को हुई बारिश के बाद अगले दिन भी दिन में बादल छाए रहे। सुबह से हल्की धुंध छाई रही। जिससे हाइवे पर वाहन लाइट जलाकर निकलते हुए नजर आए। कृषि विज्ञान केन्द्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक मुकेश चंद ने बताया कि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस सप्ताह जिला स्तर पर आसमान में गुरुवार तक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने से सप्ताह भर शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे सिचाई, निराई-गुड़ाई एवं खरपतवार नाशी, कीटनाशी एवं रोग नाशी का छिड़काव रूककर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें